फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा/गहरौली। कस्बा थाना क्षेत्र के इमिलिया-हुसैना मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन




हुसैना गांव निवासी शेरा पासवान ने बताया कि बेटा संजय (30) पत्नी व नौ वर्षीय बेटे के साथ शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव से इमिलिया जा रहा था। रास्ते में हुसैना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही जितेंद्र यादव (26) पुत्र राम सिंह यादव निवासी ग्राम हुसैना की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी व बेटे को भी चोटें आई हैं।



सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायल संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टर शिवजी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें