फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक दिन की बीईओ सुचेता बोली, मोबाइल से बनाएं दूरी

Thu, 25 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 31 राठ में एक दिन की बीईओ सुचेता का स्वागत करते खंड शिक्षा अधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
राठ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा सुचेता को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली समझी।
विज्ञापन



सुचेता ने कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल से में समय नहीं गवाना चाहिए। किताबें ही सच्ची मित्र होतीं हैं। अध्ययन की आदत से ज्ञान में वृद्धि होती है और सफलता के रास्ते सुगम होते हैं। स्कूल का निरीक्षण करते हुए बालिकाओं को स्वच्छता का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सुचेता का स्वागत करते हुए शिक्षा व्यवस्था की कार्य प्रणाली समझाई। वहीं कार्यालय में मीना काल्पनिक पात्र का जन्मदिन मनाया गया। मीना की कहानी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें