राठ (हमीरपुर)। त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे वृद्ध की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी से उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां उनकी मौत हो गई।
मझगवां थाने के बकरई गांव निवासी सलाम ने बताया कि बड़े भाई कदीर उर्फ मुन्ना दो दिन पहले त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने बिहूनी गांव जा रहे थे। धनौरी गांव के पास रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी हुई। शनिवार देर रात परिजन उरई जाकर शव गांव लेकर पहुंचे। सलाम ने बताया मृतक की बेटी शबनम की दो माह बाद शादी होनी है। उनके दो बेटे इकरार व इसरार हैं। (संवाद)