फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के ट्रेन से आने की सूचना पर अधिकारियों ने स्टेशन का लिया जायजा

विज्ञापन
सुमेरपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लेते एसडीएम व सीओ। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। शनिवार को तड़के अहमदाबाद से चलकर मजदूरों को लेकर आने वाली श्रमिक ट्रेन के मद्देनजर अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर लगभग आधा सैकड़ा मजदूरों के उतरने की संभावना है।
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस अहमदाबाद से मजदूरों को लेकर चली श्रमिक ट्रेन शनिवार को तड़के करीब चार बजे कस्बे के रेलवे स्टेशन पर आने की संभावना जताई गई। ट्रेन आने की संभावना के मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया, सीओ सदर अनुराग सिंह, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव के साथ रेलवे स्टेशन का दौरा कर सहायक स्टेशन मास्टर पीके सुंडी से रेलवे स्टेशन में तैयारियों की जानकारी ली।
सभी अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और अहमदाबाद से आ रहे मजदूरों को उतारने के लिए रूपरेखा तय की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बांदा, कानपुर, भरुआ सुमेरपुर के अलावा हमीरपुर रोड स्टेशन में मजदूरों को उतारने की संभावना है। मजदूरों को किस तरह से घर भेजा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने आपस में बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें