फोटो 27 एचएएमपी 14- सुमेरपुर के तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रत
भरुआ सुमेरपुर। छठ पर्व कस्बे में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। व्रतियों ने शाम को गायत्री गंगा घाट में पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन अर्चन किया। इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने गायत्री गंगा घाट पर सभी इंतजामों को अंतिम रूप प्रदान कराया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
कस्बे में बिहार एवं पूर्वांचल के सैकड़ों परिवार दशकों से निवास कर रहे हैं। यह सभी परिवार छठ पर्व प्रति वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हैं। इस वर्ष भी सैकड़ों महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, घर परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए छठ पर्व का व्रत रखा।
सोमवार की शाम यह सभी परिवार कस्बे की गायत्री तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट में पूजन करते हुए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि कामना की। घाट पर स्वच्छ पेयजल के अलावा रोशनी के पुख्ता इंतजाम रहे। बारिश के बावजूद महिलाओं की आस्था कम नहीं हुई।
साथ ही महिलाओं के लिए स्नान के बाद चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराई गई। शाम को पूजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, एसडीएम सदर केडी शर्मा, थानाध्यक्ष अनूप सिंह, अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य आदि मौजूद रहे।
फोटो 27 एचएएमपी 14- सुमेरपुर के तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रत
फोटो 27 एचएएमपी 14- सुमेरपुर के तपोभूमि के गायत्री गंगा घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रत