राठ। कुर्रा रोड स्थित ईदगाह के पास तालाब के अंदर कुछ लोगों द्वारा दरवाजे कर लेने पर नगर पालिका ने आधा दर्जन के विरुद्ध नोटिस जारी की है। नगर पालिका ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर अब तक कब्जेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
गुरुवार केे एसडीएम सुरेश कुमार, ईओ नगर पालिका केके मिश्रा ने लेखपालों की टीम के साथ पहुंच कर कुर्रा रोड स्थित ईदगाह के पास स्थित गाटा संख्या 159 के 0.75 हेक्टेअर की पैमाइश कराई थी। तालाब एक एकड़ 22 डिस्मिल में बना हुआ है। तालाब पर कुछ लोगों ने मिटटी डालकर अवैध रुप से बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। ईओ नगर पालिका ने बताया कि तालाब के किनारे रहने वाले विजय दददा, रामस्वरूप, शिवम पैलेस, आनंद मिस्त्री, दिनेश सहित नौ लोगों के विरुद्ध शुक्रवार को नोटिस जारी की। इन लोगों पर अपने मकानों के दरवाजे तालाब की ओर करना बताया गया है। परन्तु तालाब की पैमाइश होने के बाद तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरुद्ध नगर पालिका प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ईओ केके मिश्रा ने बताया कि राजस्व विभाग से उनके पास अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।