फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बीए व एमए में अब 24 तक कराएं दाखिला

Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य ने प्राध्यापकों को निर्देशित कर छात्र नामांकन संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बीए व एमए में छात्र नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापकों की एक समिति बनाई है। प्राचार्य ने बताया कि अब प्रवेश की तिथि 15 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अशोक बाबू, आलोक कुमार, लवकुश कुमार ने जिले के सह शिक्षा वाले विद्यालयों में जाकर वहां के प्रधानाचार्य से मिलकर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए जागरूक किया। वहीं, दूसरी समिति में मृदुलता सोनकर व डॉ. शालिनी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य से मिलकर छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। दोनों समितियों ने छात्र नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज में जाकर नए प्रवेश कराने के लिए जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ. सबा कौसर ने बताया कि महाविद्यालय में अधिक से अधिक छात्र नामांकन हो सके, इसके लिए समिति बनाई गई है। जो इंटर कॉलेजों में जाकर प्रधानाध्यापकों व छात्राओं से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें