फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोरखगिरि की परिक्रमा लगा मांगी बुंदेलखंड की खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। फाल्गुन अमावस्या पर बुंदेलों ने बृहस्पतिवार को गुरू गोरखनाथ की परिक्रमा श्रद्धा-भक्ति के साथ लगाई। इस दौरान परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले मंदिरों में माथा टेककर बुंदेलखंड की खुशहाली व तरक्की के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

परिक्रमा ऐतिहासिक शिवतांडव मंदिर से प्रारंभ हुई, जो पठवा के हनुमान मंदिर, महावीरन, कबीर आश्रम, काली माता, छोटी चंडिका होते हुए गुजरी। इस दौरान भक्त ओम नमः शिवाय के जयकारे लगाते चलते रहे। इस मौके पर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि भगवान राम व गुरू गोरखनाथ से गहरा संबंध होने के चलते पूरे क्षेत्र में गोरखगिरि पर्वत पर लोगों की श्रद्धा चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत के समान है। भक्त हर अमावस्या व पूर्णिमा को परिक्रमा लगाकर पुण्यफल कमाते हैं। परिक्रमा में अवधेश गुप्ता, डा. देवेंद्र पुरवार, मुन्ना जैन, मनीष जैदका, गया प्रसाद, दिनेश खरे, सिद्धे, भीष्म देव, रामकिशन सेन, प्रवीण चौरसिया, प्रहलाद, नीरज समेत तमाम भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें