फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

Sun, 31 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव को निष्पक्षता से कराएं। ये बात डीएम संध्या तिवारी ने अधिकारियों से बैठक में कही। बताया कि आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन


रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बीडीओ से कहा कि नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर बैरीकेडिंग कराएं। आसपास भीड़ एकत्र न होने दें और न वाहनाें को आने दें। बताया कि एक से पांच फरवरी के बीच 11 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य होगा। शाम तीन बजे तक पर्चे जमा होंगे।

इसके बाद किसी का भी नामांकन न जमा किया जाए। छह फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व उसी दिन नाम वापसी होगी। सात फरवरी को मतदान होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी, एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी व सभी एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें