बीएसएनएल की कॉल ड्राप से बड़सर क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही है लेकिन पैसे कट रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कॉल ड्राप से कंपनी को लाभ हो रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
बड़सर में बीएसएनएल मोबाइल के हजारों उपभोक्ता हैं, लेकिन उन्हें कॉल ड्राप की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। विनोद कुमार, अमरजीत, राकेश कुमार, सुरेश कुमार और कमल जीत ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में बीएसएनएल की सिम है। दो दिन से सिग्नल की समस्या चल रही है।
फोन करने पर दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आती। उन्होंने इसकी शिकायत बीएसएनएल अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल ने बिना बात कॉल के पैसे काटना गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी कंपनियों पर नजर रखी जाए।
उपभोक्ता राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार तथा विजय कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की बैट्री बैकअप भी नहीं है। बिजली जाते ही फोन का सिग्नल गायब हो जाता है। कॉल ड्राप होने पर बात तो पूरी नहीं होती लेकिन पैसे पूरे कटते हैं।
कॉल ड्राप के बारे में जानकारी नहीं है। कई स्थानों पर सिग्नल की समस्या रहती है। पहाड़ी क्षेत्र होने से समस्या होती है। बीएसएनएल बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।
- पीसी ठाकुर, एसडीओ, बीएसएनएल, बड़सर