फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से पानी नहीं आया, आईपीएच ने थमा दिए बिल

Mon, 10 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की पंचायत जलाड़ी के वार्ड नंबर एक में आईपीएच विभाग ने पेयजल सुविधा दिए बगैर ही उपभोक्ताओं को पानी के बिल थमा दिए हैं।
विज्ञापन


गांव के सात परिवार ऐसे हैं, जिनके नलों में पानी नहीं आता है। बिना पानी का प्रयोग किए ही विभाग ने बिल थमा दिया है। इन लोगों का कहना है कि उनके नलके डेढ़ वर्ष से सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके विभाग नियमानुसार पानी का बिल थमा देता है। गांववासी रतन चंद, संजय, सुखदेव, शिवानी, सलोचना, वीना, मंजीत, बालकृष्ण, देवराज, राणू राम, सुरभि, मीना, स्वर्णा, करतार चंद, प्रकाश चंद, अयोध्या देवी, कमला देवी, विशाल, विक्की, राकेश, होशियार सिंह आदि का कहना है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन


आज तक समस्या का हल नहीं हुआ है। उधर, एसडीओ उमेश डोगरा का कहना है कि अभी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जल्द समस्या हल की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें