फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM IST
No student 's body was found hanging from a tree
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ोरी गांव में एक विवाहिता छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला। बुधवार को सुबह दस बजे गांव से  महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी। लेकिन गुरुवार को सुबह उसका शव एक बबूल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ उमरदराज खंा मामले की जानकारी के लिए मृतक छात्रा के ससुराल व मायके जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन


पढ़ोरी गांव निवासी रूकसार (22) कस्बा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी 25 अक्तूबर 2014 को गांव के ही अमीनउद्दीन के साथ हुई थी। रूकसार का पति अहमदाबाद में काम करता है और उसकी पढ़ाई के लिए पैसा भी भेजता था। इस समय पति गांव में ही मौजूद है। पति ने बताया कि वह बुधवार को कॉलेज आई थी।

 दोपहर दो बजे तक वह नहीं पहुंची तो उसने उसके मोबाइल पर फोन किया तो कहा कि वह कुछ देर में आएगी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची। पता करने पर जानकारी हुई कि ऑटो से गांव तो आई और इसके बाद वह जंगल की ओर चली गई। रात में उसके मायके वालों को सूचना दी। लेकिन रात में वह नहीं मिली।
विज्ञापन


 सुबह जब  तलाश की गई तो गांव के बाहर खेतों में एक बबूल के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जांच पड़ताल शुरु की। उसका मोबाइल पेड़ के नीचे टूटा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सीओ उमरदराज खंा पहले उसकी ससुराल गए और घर में मौजूद सास खैरुनिशा व अन्य परिजनों से जानकारी ली।

 इसके बाद वह उसके मायके गए।  मां ने बताया कि रूकसार ने बुधवार को अपनी बहन को फोन कर बताया था कि ससुराल से उसे लिवा जाओ। आज उसे ले जाने का वादा भी किया था। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें