फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निजामी स्पोर्ट्स ने अहद क्रिकेट एकेडमी को 24 रन से हराया

विज्ञापन
फोटो03एचएएमपी 21- खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। रहमानियां स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए 15 ओवर के क्रिकेट मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा। निजामी स्पोर्ट्स टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर अहद क्रिकेट एकेडमी को 24 रन से हराकर मुकाबला जीत लिया। जीत के नायक जयदीप रहे जिन्होंने तीन विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

निजामी स्पोर्ट्स के कप्तान अध्यक्ष रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 99 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहद क्रिकेट एकेडमी की टीम से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन निजामी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शिकंजा कस दिया। विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे और बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में नाकाम रहे। पूरी टीम 15 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 75 रन पर सिमट गई।
निजामी स्पोर्ट्स की ओर से जयदीप ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी की। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर अहद क्रिकेट एकेडमी की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। इस प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य अतिथि शाद सिद्दीकी ने जयदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अहद क्रिकेट एकेडमी के कप्तान मुसहब रहमान ने निजामी स्पोर्ट्स को जीत की बधाई दी। निजामी स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष एवं टीम के उपकप्तान बीतू बादशाह ने मुख्य अतिथि समेत सभी खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें