फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नवविवाहिता की मौत, पांच ससुरालीजन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत पर पिता कालका प्रसाद निषाद ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर पति राहुल निषाद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कालका प्रसाद निषाद ने बताया कि पुत्री संध्या का विवाह 30 नवंबर 2025 को राहुल निषाद से हुआ था। विवाह में नकद और दहेज का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल के पांच सदस्य पांच लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग कर संध्या को प्रताड़ित करते थे। पिता का आरोप है कि 11 सितंबर 2026 को ससुराल वालों ने संध्या के साथ मारपीट कर फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें