राठ। नवविवाहिता ने एक युवक पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मां ने रविवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि बेटी का विवाह हो चुका है। आरोप है कि छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी युवक बेटी को ब्लैकमेल करता है। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग करता है। बताया कि कुछ समय पहले बेटी को ब्लैकमेल करते हुए घर में रखे जेवर भी हड़प लिए थे। आरोप है कि घर पर फोन कर उनके साथ गालीगलौज की। रविवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद आरोपी बेटी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।