फोटो 23 एमएएचपी 20 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
महोबा। अमर शहीद बालेंद्र सिंह की जन्मभूमि गंज गांव के सिद्धबाबा मेला परिसर में चल रहे दो दिवसीय दंगल का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रोचक मुकाबले हुए। नेपाल के मेवा थापा पहलवान ने भूटान के महाकाल पहलवान पटकनी दी। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
हरियाणा के विवेक पहलवान ने फिरोजाबाद के सत्येंद्र को पटकनी दी। पंजाब के खालिक ने राजस्थान के तूफान को, हरिद्वार के राजा ने असम के कालीघटा, हरिद्वार के स्टील बॉडी पहलवान ने राजस्थान के कालू को हराया। सहारनपुर के गौरव ने असम के धर्मेंद्र को, अयोध्या के बाबा लक्ष्मनदास ने राजस्थान के गुल्ला को हराया। देहरादून के मनसा ने हरियाणा के सोनू, नेपाल के मेवा थापा ने भूटान के धमाका पहलवान को पटकनी दी। बांदा के शिवविलास ने पंजाब के बिल्ला को, हापुर के राजा ने राजस्थान के जबर सिंह को धूल चटाई। इसके अलावा छह मुकाबले बराबरी पर छूटे रहे।
इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, समिति के अध्यक्ष कमल सिंह, कुन्नू सिंह, मनोज यादव, सत्येंद्र अग्निहोत्री, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।