फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जनगणना कार्य में लापरवाही, प्रधानाध्यापक के आवास पर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। क्षेत्र के पतारा गांव में मकान गणना व जनगणना कार्य में लापरवाही बरते जाने पर प्रधानाध्यापक के आवास पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा की है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर की दी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


सदर तहसीलदार वीरपाल सिंह की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय पतारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार अनुरागी को पतारा गांव के एचएलबी संख्या-181 में प्रगणक नियुक्त किया गया था। आरोप है कि वह जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं कर रहे तथा कई बार संपर्क करने के बावजूद उनका फोन नहीं उठ रहा है। पर्यवेक्षक आनंद प्रकाश साहू की रिपोर्ट में भी जनगणना कार्य में लापरवाही का उल्लेख किया गया है।
बीते 12 जून को प्रस्तुत रिपोर्ट में संबंधित प्रगणक के किए गए कार्य को संदिग्ध बताया गया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने जांच टीम गठित कर 13 जून को गांव में स्थलीय जांच के निर्देश दिए थे। तहसीलदार का कहना है कि जांच के दौरान संबंधित प्रगणक न तो मौके पर पहुंचे और न ही अधिकारियों के फोन कॉल का जवाब दिया। इसके चलते उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें