फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भूख से बेहाल गोवंशों को देख भड़के राष्ट्रीय महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। निवादा की गोशाला में निरीक्षण के दौरान गो संरक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्रा को मवेशियों के लिए भूसा नहीं मिला। भूख से बेहाल गोवंशों को देख वह भड़क गए। चौकीदार से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

दौरान गो संरक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्रा मंगलवार दोपहर निवादा गांव की गोशाला पहुंचे। वहां कुपोषण की शिकार कमजोर गोवंश देख दंग रह गए। गोशाला में गायों के लिए भूसा नहीं मिला। वहां मौजूद चौकीदार उमेश कुमार से गोशाला की व्यवस्था की जानकारी ली। चौकीदार ने बताया उसे जो उपलब्ध कराया जाता है उसके अनुरूप व्यवस्था करता है। बताया कि उसे भी बीते चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे पहले लोदीपुर-निवादा स्थित उजागर सिंह इंटर कॉलेज में गोष्ठी के दौरान उन्होंने लोगों को गोसेवा के प्रति जागरूक किया। लोगों से कहा कि सभी को अपनी गाय की स्वयं सेवा करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष रामाकान्त शुक्ला, भागेंद्र सिंह, रामधनी, अजय सिंह चंदेल, बाबूराम गुप्ता, राघवेंद्र सिंह भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें