फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद को लेकर मुस्लिम बस्तियों दिखी रौनक जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
शहर के सुभाष बाजार में ईद की खरीदारी करते मुस्लिम। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर/मौदहा। माहे रमजान के आखिरी रोजे पर ईद का चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल बढ़ गई। साथ ही खरीदारी के लिए बाजार में शाम को भीड़भाड़ लग गई। देर रात तक लोगों ने खरीदारी कर ईद की तैयारी की।
विज्ञापन

दो वर्ष कोरोना काल के चलते ईद की नमाज घरों में ही अदा कर मनाई गई थी। इस वर्ष कोरोना में छूट होने के कारण पूरे उत्साह के साथ ईद मनाने की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। तैयारियों को लेकर मुस्लिम बस्तियों में साफ-सफाई के साथ घरों और मकानों को झालरों से सजाया गया।
खाने-पीने के सामान खरीदने के लिए लोग बाजारों में पहुंचे और बनारसी सेवई, सूतफेनी, जर्दा व पुलाव के चावल, मेवे आदि की खरीदारी की। इसके साथ ही ईद पर नए कपड़े पहनने के लिए बच्चे, महिलाएं व युवाओं की दुकानों में अच्छी खासी रौनक रही। कस्बे में ईदगाह सहित अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। मौदहा संवाद के अनुसार सोमवार को अंतिम रोजा होने पर मस्जिदों में भी रोजा इफ्तार सामग्री पहुंचाई गई।
विज्ञापन

ईद की नमाज बड़ी ईदगाह में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे शहर पेश इमाम कारी हाफिज करामतउल्ला पढ़ाएंगे। मोती सईद बाबा, चौधराना, कुम्हरौड़ा स्थित गरीब शाह की मस्जिद, मलींकुंआ स्थित जामा मस्जिद, कपसा मार्ग कुरैशी मरकज मस्जिद, रहमानियां कालेज स्थित, कमराहा जामा मस्जिद, निजामी छिमौली मार्ग सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।
कुछ मस्जिदों में सात बजे ही नमाज पढ़ी जाएगी। बाजार में बनारसी सेवाइयों के साथ जहानाबाद की सूतफेनी की मांग बढ़ी है। सूखा मेवा महंगा होने की वजह से लोग गरी, छुहारा व किशमिश तक खुद को सीमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें