फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मुस्करा ने इमलिया को 43 रन से हराया

Mon, 02 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। खड़ेही लोधन गांव स्थित संगम स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इमिलिया और मुस्करा की टीमों के बीच खेला गया। मुस्करा ने 43 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कार्यक्रम के अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इमिलिया टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुस्करा टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 204 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम के ओपनर बल्लेबाज दिलीप ने शानदार 90 रन बनाए। बल्लेबाज जिगर ने 47 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमिलिया टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन मुस्करा के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 161 रन पर सिमट गई। इस तरह मुस्करा ने 43 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

मुस्करा की ओर से जिगर ने पांच विकेट और दिलीप ने दो विकेट लिए। जिगर को मैन ऑफ द मैच और जादू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका अश्विनी राजपूत और शशिकांत ने निभाई, जबकि कमेंट्री रवींद्र और संजय ने की।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, मुन्ना दादी और अरविंद राजपूत ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलराम सिंह राजपूत (पूर्व प्रधानाचार्य), आत्माराम राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें