फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग के अवैध खनन पर करें कार्रवाई

Sat, 30 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर के एसडीएम, सीओ व थानेदारों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और जिले में मौरंग का अवैध खनन न होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में घरेलू पारिवारिक झगड़े फसाद होते हैं। जिसे रोके जाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र के सभी गांवों में पिकेट कर भ्रमण करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई समस्या आती है तो पुलिस राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग ले सकते हैं। उ

न्होंने यातायात की समीक्षा कर कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। अभियान चला कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को चिंहित कर वहां बोर्ड व संकेतक लगाने को कहा।
विज्ञापन


खनिज की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, सीओ व थानेदारों को दिए निर्देश में कहा कि बालू खनिज कार्य बंद है। अवैध रूप से खनन कार्य पर रोक के बाद भी कोई भी ट्रक मौरंग ले जाते पकड़ा जाए तो तुरंत सीज कर कार्रवाई करने करें। कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

एसपी अनिल कुमार सिंह ने थानेदारों को निर्देश दिया कि वह अपनी पत्रावलियों का रखरखाव सही ढंग से करें। तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने जुआं व शराब के अड्डों को पूर्ण रुप से बंद कराने को कहा। बैठक में एएसपी बीके मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें