फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजस्व कर्मी की गोली मारकर हत्या, एसडीएम कार्यालय में थे तैनात

Sun, 28 Feb 2021 08:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
राजस्व कर्मी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील में तैनात सहायक राजस्व लेखाकार की रविवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोपहर करीब एक बजे बाइक से अपने खेत से लौट रहे थे। इसी बीच घात लगाए बैठे आरोपी ने उन्हें तमंचे से दो गोलियां मारी।
विज्ञापन


एक गोली उनके सीने पर जा धंसी। सूचना पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर रीजेंसी में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर एडीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थानाक्षेत्र के निवादा गांव निवासी पंकज तिवारी (37) पुत्र उदयनारायण की गांव में ही विनय सिंह से पुरानी रंजिश हैं।

पुलिस के अनुसार पंकज तिवारी मौदहा तहसील में एसडीएम कार्यालय में सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर तैनात थे। रविवार को अवकाश होने के कारण वह गांव में थे और अपने खेत देखने गए थे। वहां से लौटते समय जब वह बघरका मौजा से रोड की तरफ मुड़े, तभी पहले से घात लगाए बैठे विनय सिंह ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली पंकज के सीने में दाहिनी ओर जा धंसी। गोली चलने की आवास सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने उनके परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन व गांव के लोग पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल ले गए। मजदूरों ने बताया आरोपी ने दो फायर किए थे।

जिनमें एक लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ मौदहा सौम्या पांडेय व कलक्ट्रेट संघ के तमाम कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया।

कानपुर में रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ओमप्रकाश तिवारी ने बताया उनके भाई कानूनगो थे। उनकी मौत के बाद भतीजे पंकज को नौकरी मिली थी। आरोपी से रंजिश के चलते पंकज गांव छोड़कर मौदहा में रह रहे थे।

उनके दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया आरोपी विनय सिंह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार राजस्वकर्मी ने अपने बयान में विनय सिंह पर गोली मारने की बात कही है। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।

मोबाइल पर चैटिंग करने से मना करने पर मारी गोली
सदर अस्पताल से कानपुर ले जाते समय पंकज के दूसरे चाचा ओमप्रकाश तिवारी ने बताया आरोपी विनय मोबाइल पर चैटिंग करता था। बताया मोबाइल पर चैटिंग करने पर मना करने पर आरोपी नाराज हो गया था और खुन्नस रखने लगा था। इसी के चलते उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री थे पंकज
सहायक राजस्व लेखाकार पंकज तिवारी राजस्व कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री भी थे। उन्हें गोली मारे जाने की सूचना पर संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने शोकसभा कर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम ने बताया पंकज तिवारी संघ के संगठन मंत्री थे।

कहा इस घटना से पदाधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों में गहरा शोक है। कर्मचारियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सहायक राजस्व लेखाकार को गोली मारने की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम कर्मचारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए।

संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश निगम के निर्देशानुसार कर्मचारियों ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद कर्मचारियों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। मृतक राजस्व कर्मी के चाचा रासविहारी ने बताया पंकज सरल स्वभाव के थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

पता नहीं आरोपी की उनसे क्या रंजिश थी। वह अपने पिता का अकेला पुत्र था। दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पंकज की शादी करीब दस साल पहले जनपद जालौन के थाना कदौरा के पास चतेला गांव में हुई थी। पंकज के पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पंकज के चौदह बीघा जमीन है। जिसे देखने वह अक्सर मौदहा से आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें