फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में आया हत्यारोपी

Fri, 13 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। विधवा के हत्यारोपी को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला की गाली-गलौज से तंग आकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यालय के बेतवा घाट निवासी छक्की निषाद की बेवा सरोजन (60) घर में अकेले थी। उसके पुत्र अलग रहते हैं। रविवार को वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर उसका शव बेतवा नदी किनारे फेंक दिया गया था। मृतका के पुत्र पुन्नू ने पड़ोसी कालका पुत्र राजू निषाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सदर कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को गुरुवार रात राठ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी ने बताया कि वह वृद्धा के गाली-गलौज करने से परेशान था। इसी कारण शराब पीने के बाद रविवार रात वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गायब करने के इरादे से बेतवा नदी के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें