फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पेट्रोल पंप कर्मचारी से बाइक सवारों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। पेट्रोल पंप कर्मचारी को घर जाते समय रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि मारपीट करते हुए बदमाश रुपये, मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी भारत सिंह ने बताया कि पिछले चार वर्ष से कस्बा के दाऊ फीलिंग स्टेशन में कर्मचारी हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे पेट्रोल पंप से काम करने के बाद गांव के लिए निकले। मुस्करा से चरखारी मार्ग में ऐंझी गांव से पहले दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात लोगों ने चरखारी जाने का रास्ता पूछने के बहाने से उन्हें रोक लिया। आरोप लगाया कि उनकी बाइक में लात मारकर उन्हें गिरा दिया। पांचों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उनकी जेब में रखे 2300 रुपये, मोबाइल फोन व बाइक की चाबी छीन ली। किसी तरह वह घायल अवस्था में थाने पहुंचे जहां से उन्हें इलाज कराने की बात कहकर वापस भेज दिया। बुधवार सुबह कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें