भीम ज्योति यात्रा का नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस मौके पर हुई जनसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य दलित समाज को कांग्रेस से जोड़ना है।
भीम ज्योति यात्रा के साथ आए भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि यात्रा के माध्यम से दलित समाज को उन राजनीतिक दलों से सचेत किया जा रहा है जो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव ने सामाजिक असमानता को समाप्त करने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद अहिरवार ने कहा कि पार्टी ने समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। भीम ज्योति यात्रा प्रभारी शशांक शेखर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सभी को समानता का अधिकार दिलाने की पक्षधर है।
अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध शायर व समाजसेवी डा.जमील राठवीं ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महामंत्री उपाध्यक्ष कमल किशोर आनंद, उपाध्यक्ष राकेश सागर, उपाध्यक्ष सुशीला सोनकर, सिद्धिश्री, विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग प्रेम प्रकाश वर्मा, इश्तियाक अंसारी, नगर अध्यक्ष शोभित मिश्रा, दुष्यंत राजपूत, सुरेंद्र भटनागर, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे। संचालन रामप्रकाश शुक्ला ने किया।