फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मां मुकरी, पत्नी के बयान पर हत्या में दोषी को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
2023 में भाई के सिर पर छोटे भाई ने पत्थर से वार कर की थी हत्या
विज्ञापन

मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी, बताया था नशे की हालत में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अदालत ने सोमवार को 34 माह पुराने हत्या के मामले में आरोपी छोटे भाई भूपेंद्र को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ 10 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। सुनवाई के दौरान मृतक की पत्नी व छह अन्य के बयान व पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर किया गया। हालांकि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली मां अदालत के सामने मुकर गई।
भरुआ सुमेरपुर के मौहर गांव निवासी धर्मपाल का छोटे भाई भूपेंद्र से 15 जुलाई 2023 को विवाद हो गया खा। भूपेंद्र ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बड़े बेटे की आंखों के सामने हत्या होते देख मां शांति देवी बिलख पड़ी थी। मां ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। बताया था दोनों नशे में थे और झगड़ रहे थे। छोटे बेटे ने पत्थर मार दिया जिससे बड़े बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया। विवेचक ने एक सितंबर 2023 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान मां मुकर गई। शिकायतकर्ता के पक्ष द्रोही होने के बाद पत्नी पूजा रजक का बयान महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन

पूजा पाल ने बताया था कि देवर भूपेंद्र ने उसके साथ गलत नियत से छेड़खानी की थी। यह बात पति को बताई थी। पति ने जब भाई को डांटा तो वह आगबबूला हो गया और घर के अंदर ही रखे पत्थर को सिर पर दे मारा। पत्नी के अलावा अन्य गवाह पेश हुए। विधि प्रयोगशाला की रिपोर्ट जिसमें भूपेंद्र की शर्ट पर लगे खून, पत्थर पर लगे खून का एक ही होना पाया गया। जिला न्यायाधीश ने गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें