फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शराब पिलाकर बाइक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। पंधरी गांव निवासी नवीन कुमार के चचेरे भाई आशीष को नशेबाजों ने रास्ते में शिकार बनाया। मौसा के घर जाते समय इंगोहटा-बिदोखर मार्ग पर नशेड़ियों ने बहला-फुसलाकर उसे रोका, शराब पिलाई और बाइक व रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने भरुआ सुमेरपुर थाने में लिखित शिकायत की है। नवीन ने बताया कि आठ मई को सुबह 11.20 बजे आशीष बाइक पर बिदोखर स्थित अपने मौसा श्यामबाबू के घर रवाना हुआ था। रास्ते में नशेबाजों ने उसे शराब पिलाने के बहाने रोका। नशे में धुत आशीष दोपहर 2.30 बजे पैदल मौसा के घर पहुंचा। मौसा ने फोन कर नवीन को सूचना दी। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें