राठ (हमीरपुर)। तालाब में छिलके फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटे को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि घटना का वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह साढ़े छह बजे वह अपनी मां फूलादेवी के साथ तालाब के पास था। इसी दाैरान तालाब के ठेकेदार राजू अहिरवार वहां पहुंचा और छिलके तालाब में फेंकने का आरोप लगाकर विवाद करने लगा। नरेंद्र और उसकी मां ने छिलके उठाकर फेंकने की बात कही तो राजू गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर राजू, सुरेंद्र, हिमांशु, आवेश और राकेश का पुत्र अजय ने मां-बेटे को लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। मारपीट में नरेंद्र और फूलादेवी के सिर व शरीर में चोटें आईं। बताया कि जब वह घटना का वीडियो बना रहे थे तभी राजू ने उनका मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।