फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को राहत, परीक्षा पैटर्न समझने में मिलेगी मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, ऐसे में जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी में काफी सहूलियत मिलेगी।



मॉडल पेपर उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र के प्रारूप, प्रश्नों के प्रकार, अंकों के विभाजन और उत्तर लिखने के तरीके की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। इससे वे अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सकेंगे। शिक्षक भी इन मॉडल पेपर्स के माध्यम से कक्षा में अभ्यास करा रहे हैं, जिससे अंतिम समय में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और संशय की स्थिति कम होगी। यह कदम परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

बोर्ड परीक्षा से पहले वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध कराना विद्यार्थियों के हित में है। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।-महेश गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें