फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मोबाइल ने डुबोई यमुना में नैया, दो बचाए गए, छह लापता

विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 45- यमुना किनारे हादसे की जानकारी लेते सीओ सदर राजेश कमल और ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार देर शाम नाविक के फोन रिसीव करने से यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने पर नाव पलट गई। इसमें कुल नौ लोग सवार थे। नाविक ने दो लोगों को निकाल लिया लेकिन छह लोग लापता हैं और उनकी खोजबीन जारी है।
विज्ञापन


कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु पुत्र रामस्वरूप की भतीजी की शादी मंगलवार को थी। बुधवार को लड़की की विदाई होने के बाद परिवार और रिश्तेदार शाम करीब चार बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी की टापू पर खरबूजा, ककड़ी और तरबूज लेने गए थे। देर शाम करीब छह बजे सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक पलट गई।

हादसे में नाव चला रहे विष्णु निवासी कुतुबपुर पटिया, रिंकू निवासी कुतुबपुर पटिया और पारुल निवासी कुतुबपुर पटिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी कुरारा भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने कुतुबपुर से पटिया तक यमुना नदी में जाल बिछाकर तलाश शुरू कर दी है। आसपास के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अब तक छह लोग लापता हैं। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में नाव ओवरलोड होने जैसी बात सामने नहीं आई है। अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है। नाविक विण्णु ने बताया कि बीच धार में अचानक फोन आने से वह रिसीव करने लगा और संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई।

ये लोग हैं लापता
हादसे में आकांक्षा (9) पुत्री रामहेत, रानी (9) पुत्री बच्चन निवासी पटिया, बृजरानी (25) पत्नी पप्पू निवासी मनकी, लभ्यांश (5) पुत्र विष्णु निवासी मनकी, गोरेलाल (6) पुत्र महेश और आदित्य (11) पुत्र महेश निवासी घाटमपुर लापता हो गए।

रात करीब साढ़े आठ बजे नाव पलटने की सूचना मिली थी। नाव में कुल नौ लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। -अभिषेक कुमार, डीएम

सीएम ने बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को माैके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फोटो 06 एचएएमपी 45- यमुना किनारे हादसे की जानकारी लेते सीओ सदर राजेश कमल और ग्रामीणों की भीड़।

फोटो 06 एचएएमपी 45- यमुना किनारे हादसे की जानकारी लेते सीओ सदर राजेश कमल और ग्रामीणों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें