फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मनरेगा कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 34- खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। विकास खंड सरीला में मनरेगा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से 10 दिन की सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


मनरेगा कर्मियों ने बताया कि बकाया मानदेय लंबे समय से नहीं मिला है। साथ ही ईपीएफ की धनराशि भी यूएएन खाते में जमा नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने चार अक्तूबर 2021 को की गई घोषणाएं भी लागू नहीं की हैं। कर्मियों ने नियमितीकरण समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर रहने की बात कही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 28, 29 और 30 अप्रैल को क्षेत्रीय सांसद व विधायकों को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा।
एक मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। हड़ताल के दौरान मनरेगा कर्मियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। यहां पर राजकिशोर, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, राजकुमारी, रामसहाय, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें