चरखारी (महोबा)। बजट सत्र में जिले के चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने श्रीनगर में बालिका इंटर काॅलेज का मुद्दा सदन मेंं उठाया। ताकि, बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
एमएलसी ने सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि महोबा में श्रीनगर बड़ी ग्राम पंचायत है। यहां बालिका इंटर कॉलेज न होने से बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में कई बालिकाएं आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़ देतीं हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत श्रीनगर में बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना जरूरी है। उन्होंने शीघ्र इंटर कॉलेज की स्थापना कराते हुए सदन में चर्चा कराए जाने की मांग की है।