फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विधायक ने बूथ अध्यक्षों संग की एसआईआर वोटर लिस्ट की समीक्षा

Sat, 10 Jan 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 17- ब्लॉक परिसर मुस्कुरा में बूथ अध्यक्षों व प्रभारियों संग समीक्षा बैठक करतीं
विज्ञापन
गहरौली ( हमीरपुर)। एसआईआर की वोटर लिस्ट को शुद्ध और अपडेट करने के लिए विधायक मनीषा अनुरागी ने शनिवार को ब्लॉक परिसर मुस्कुरा में बूथ अध्यक्षों व प्रभारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में 6 जनवरी को प्रकाशित सूची का वाचन किया गया तथा कटे नामों की जांच हुई।
विज्ञापन

विधायक ने शक्तिकेंद्र-1 व शक्तिकेंद्र-2 के संयोजकों, बूथ अध्यक्षों व बीएलए-2 के साथ विस्तृत मंथन कर अनुपस्थित वोटरों की सूची पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर फॉर्म-6, 7 व 8 भरवाकर 150 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य दिया। मुस्करा में पहले 10 बूथ थे, जो अब बढ़कर 11 हो गए हैं।




बैठक में ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, शक्ति चौरसिया मंडल अध्यक्ष करन सिंह दद्दू, विधानसभा संयोजक एसआईआर अभिषेक तिवारी, सुनील अग्रवाल, अशोक शिवहरे, प्रेमसागर पल, कुबेर राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, अमित शिवहरे, प्रमोद अग्रवाल, निश्चल दीक्षित व संदीप विश्वकर्मा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें