नादौन (हमीरपुर)। एक छुटभैया नेता की ओर से नादौन के वरिष्ठ पत्रकार के साथ किए अभद्र बर्ताव को लेकर प्रेस क्लब नादौन ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान क्लब के सदस्यों ने इस घटना की निंदा की है। प्रेस क्लब नादौन के महासचिव डॉ. पंकज राणा ने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राणा ने कहा कि पत्रकारों की आवाज को दबाने के हर प्रयास का कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने यदि लिखित में माफी नहीं मांगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से परहेज नहीं किया जाएगा।