फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चौपाल में प्रभारी मंत्री ने बताईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 16- छानी खुर्द गांव में सरकार की उपलब्धियां गिनाते राज्यमंत्री रामकेश निषाद। सं
विज्ञापन
बिवांर। विकासखंड सुमेरपुर के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात जल शक्ति राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री के ढाई घंटे लेट पहुंचने पर अधिकांश लोग अपने घर लौट गए थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीते 12 सालों में महिला सशक्तिकरण, सड़कों और एक्सप्रेसवे निर्माण, सुगम व्यापारिक माहौल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हुईं हैं। इस दाैरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। सबसे अधिक शिकायतें बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट को लेकर दर्ज कराई गईं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी-बिजली की किल्लत को दूर करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने खेती-किसानी से जुड़े भूमि विवाद और जिला पंचायत की ओर से क्षेत्र में की जा रही वसूली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने बताया कि जिला पंचायत कर के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जाती है। प्रभारी मंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया। यहां पर डीएम अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, ब्रजकिशोर गुप्ता, योगेन्द्र दीक्षित, पवन शिवहरे, रामलखन साहू, अरुण कुमार वर्मा व भारत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें