गहरौली (हमीरपुर)। गांव खड़ेही लोधन स्थित संगम स्टेडियम में शनिवार को मिहुंना और लोधामऊ की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मिहुंना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की।
मैच का शुभारंभ नृपत सिंह राजपूत ने किया। मिहुंना टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर लोधामऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। निर्धारित 10 ओवर में लोधामऊ की टीम ने 95 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिहुंना की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने मात्र सात ओवर दो गेंद में 96 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मिहुंना की ओर से देवेंद्र ने 28 रन, भानेन्द्र कुमार ने 24 रन और विपिन ने 15 रन की अहम पारी खेलकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।