फोटो 17 एचएएमपी 29- मृतक अब्बास की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
मुस्करा। कस्बा के राठ रोड किनारे बने शौचालय के पास एक अधेड़ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बसवारी निवासी आशिक ने बताया कि पिता अब्बास (56) घरेलू कलह के चलते तनाव में थे। इसी से तंग आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार दोपहर घर में बिना बताए बसवारी से मुस्करा पहुंचे थे, जहां राठ रोड पर शौचालय के डिवाइडर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सीएचसी में तैनात डॉ. मनुलिका वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।