फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडडे मील न देने पर प्रधानाध्यापक से भिड़ी महिला

Fri, 13 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
स्कूलों में समय पर तैयार नहीं हो सका खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजामऊ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल में देर से पहुंचे दो भाइयों को मिडडे मील देने से मना कर दिया। घर पहुंचे छात्रों ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। तो वह प्रधानाध्यापक से विरोध करने स्कूल पहुंच गई।
विज्ञापन


जहां प्रधानाध्यापक का महिला व उसके पति से विवाद हो गया। परिजनों के साथ आई महिला ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। वहीं, प्रधानाध्यापक ने थाना जलालपुर में आवश्यक अभिलेख उठा ले जाने का आरोप महिला के पति पर लगाते हुए तहरीर दी है।   

जलालपुर थानाक्षेत्र के राजामऊ गांव निवासी उमा पत्नी विनोद कुमार निषाद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार की सुबह उसके बच्चे हरीओम व आकाश प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए।
विज्ञापन


जहां प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने उसके बच्चों को एमडीएम नहीं दिया। जब उसके बच्चों ने घर आकर इस बारे में जानकारी दी, तो वह स्कूल गई और प्रधानाध्यापक से खाना न दिए जाने का कारण पूछा। इस पर प्रधानाध्यापक ने उससे कहा कि खाना नहीं है और नहीं दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह स्कूल के कमरे में गई और देखा कि खाना रखा था।

मगर ईर्ष्यावश उसके बच्चों को खाना नहीं दिया गया। विरोध करने पर प्रधानाध्यापक ने उससे अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने डीएम को बताया कि प्रधानाध्यापक आए दिन उसके बच्चों के साथ ऐसी हरकत करते हैं। पीड़िता ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।

उधर, इस मामले में बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि अभिभावक विनोद कुमार स्कूल में गुंडई करता है। वह पूर्व प्रधान का बेटा है। साजिश के तहत उसने अपनी पत्नी को स्कूल भेजकर प्रधानाध्यापक से अभद्रता की है। प्रधानाध्यापक ने थाना जलालपुर में महिला के पति विनोद कुमार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें