फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने उड़ाई 20 गांवों की बिजली

Fri, 13 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सबस्टेशन में इनकमिंग फीडर नंबर दो में सुबह चूहा घुस गया। जिससे सीटी में ब्लास्ट हो गया और करीब 20 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत को लेकर सबस्टेशन की लाइट काट दी गई। जिससे सारा दिन लोगों को बिजली नहीं मिल पाई और भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 33/11 पावर हाउस के इनकमिंग फीडर नंबर दो में सुबह एक चूहा घुस गया। जिससे उपकरण में आग लग गई और सीटी में ब्लास्ट हो गया। जिससे इनकमिंग नंबर दो से जुड़े  बांकी, सहजना व टेढ़ा फीडर ठप हो गए।

बांकी, बांक, बिलहड़ी, पलरा, नदेहरा, कलौलीजार, धरमपुर, नजरपुर, नारायनपुर, सौखर, दरियापुर, कुंडौरा, तेलिन डेरा, पारा रैपुरा, पंधरी, कैथी, धुंधपुर, मौहर व कस्बे के इमिलिया थोक की आपूर्ति ठप हो गई। सीटी बनाने के लिए दिन में पावर स्टेशन की आपूर्ति काट दी गई।
विज्ञापन


जिससे पूरे दिन बिजली नसीब नहीं हुई और लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें