फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 पार, जनमानस हुआ बेहाल

Sat, 30 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप का बचाव करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप व गर्म थपेड़ों के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। गर्मी से आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी  बेहाल हैं। रात में तापमान में गिरावट से लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


 चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तेज धूप के कारण अधिकांश मार्गों पर सन्नाटे का माहौल रहता है। लोग धूप में निकलने से परहेज कर रहे हैं। जरूरतमंद  ही शरीर व सिर को ढक कर निकल रहे हैं। अचानक बदले मौसम से लोग डायरिया के शिकार होने लगे हैं। चिकित्सक धूप से बचने और खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बालरोग चिकित्सक आरएस यादव का कहना है कि बदलते मौसम में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। तेज धूप से बचाव के लिए छाता का प्रयोग करना चाहिए।  इन दिनों बासी खाना व  खुले में रखे खाद्य पदार्थ कतई न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें