सरीला। एसडीएम की अध्यक्षता में गोशालाओं को लेकर बैठक हुई। जिसमें गोशालाओं के ऊपर से निकली विद्युत लाइनें हटाने तथा भूसा पानी की व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम खालिद अंजुम ने कहा कि गोशालाओं में भूसा, पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। गांव में चयनित चारागाह की जमीन पर चारा बुवाई कराई जाए।
मनकहरी, लोधीपुरा की गोशाला के ऊपर से निकली विद्युत लाइन तुरंत हटाने के निर्देश दिए तथा जमौड़ी की गोशाला में विद्युत कनेक्शन देने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में मौजूद विकास विभाग के अफसरों को गोशालाओं की साफ सफाई रखने की भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के लिए सचेत किया गया है।
इस मौके पर सरीला व गोहांड के खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सहित सहायक विकास अधिकारी व विद्युत विभाग के एसडीओ मौजूद रहे।