फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक पाने वाले आठ बच्चे हुए सम्मानित

Thu, 07 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पदक के साथ्‍ा बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले तीन बच्चों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्टर 2015 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित पांच बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


नौै से 11 मार्च तक लखनऊ में 30वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें जिले के शिक्षक रावेंद्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में 38 किग्रा भार की कुश्ती में कोमल, बालिका वर्ग 50 मीटर व 100 दौड़ में नीतू राजपूत ने रजत पदक प्राप्त किया था। राज्य स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह में चित्रकूटधाम मंडल में सर्वाधिक तीन रजत पदक प्राप्त करके जनपद प्रथम रहा।

गुरुवार को डीएम उदयवीर सिंह यादव ने इन बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इनके प्रशिक्षक रावेंद्र सिंह गौर, राममनोहर व विनोद कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर सफलता प्राप्त करने के लिए बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, खंड शिक्षाधिकारी कुरारा कपूर सिंह परिहार को भी डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रोजेक्ट महेरा ग्राम में घटते भूजल स्तर के कारण वर्षा जल संरक्षण एवं पुन: उपयोग का अध्ययन को बनाने वाले बच्चे मोनू, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अजय राजपूत को भी डीएम ने सम्मानित किया।

इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक अखिलेश कुमार शुक्ल एवं प्रोजेक्ट के मार्गदर्शक पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेरा के शिक्षक बाबूराम चक्रवर्ती व नेशनल इंटर कालेज के शिक्षक राजकुमार वर्मा को भी डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें