फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम न मिलने पर हंगामा

Wed, 15 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका से नोंकझोंक करती रसोइया शिवदेवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में संचालित केंद्रीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भरपेट व गुणवत्ता पूर्ण खाना न मिलने से नाराज अभिभावकाें ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। बच्चों व अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका पर मेन्यू के अनुसार मिड डे मील न बनाए जाने व मानक के अनुसार दूध न दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के पौथिया गांव के केंद्रीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में काफी दिनों से मेन्यू के अनुसार मिड डे मील का संचालन नहीं हो रहा है। साथ ही बच्चों को भरपेट खाना भी नहीं मिलता है। विद्यालय के छात्र छोटू, सूरज, नेहा, ज्योति आदि ने बताया कि विद्यालय में मेन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं बनता है और न ही उन्हें भरपेट खाना दिया जाता है। जिस पर बुधवार को कई अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और खासा हंगामा काटा। विद्यालय की रसोइया शिवदेवी व रामसखी का कहना था कि प्रधानाचार्या जितना हमें राशन देती है। उसी के अनुसार वह खाना बनाती है। उधर, प्रधानाचार्या रंजना सचान ने बताया कि तीन माह से उन्हें राशन नहीं मिला। वह जैसे तैसे मेन्यू के अनुसार मिड डे मील बनवा रही है। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उधर, प्रधान आनंद अशोक सचान ने कहा कि इस मामले की शिकायत वह उच्चाधिकारियों से करेंगे। साथ ही उनके ग्राम पंचायत में आने वाले सभी विद्यालयों में संचालित होने वाले मिड डे मील का प्रतिदिन वह जायजा भी लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें