फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से ही पड़ने लगी जून जैसी गर्मी

विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड के पास ठेले में गन्ने का जूस पीते राहगीर। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मीरपुर। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोग बेहाल रहे। दिन भर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं परेशान करती रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम गर्म रहा। सुबह नौ बजे से पहले ही चटक धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक बजे तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। चौराहों पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी भी छांव तलाशते नजर आए। शाम को भी मौसम गर्म रहने से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी और तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें