फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मौदहा और सुमेरपुर ने फाइनल में बनाई जगह

Mon, 29 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो28एचएएमपी 27- गेंद को हिट करने का प्रयास करता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार को फिटगवा टी-20 टीचर्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। सुमेरपुर टाइटन्स ने स्काई किंग मुस्करा को पराजित किया। दूसरे मैच में गोहांड ब्लास्टर प्रतिद्वंदी टीचर्स इलेवन मौदहा के सामने नहीं टिक सकी और हार कर फाइनल से बाहर हो गई। 31 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

शहर के राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम में फिटगवा के अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह गौर एवं महासचिव उमेश कुमार ने मौदहा व गोहांड टीम के बीच टॉस कराया। मौदहा ने टॉस जीतकर गोहांड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गोहांड ने निर्धारित 18 ओवर में 106 रन बनाए। मौदहा टीम ने एक ओवर शेष रहते मौदहा ने मैच जीत लिया सूरज को आलराउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सुमेरपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मुस्करा की टीम मात्र 69 रन बना सकी। सुमेरपुर ने 10.3 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रशांत को ऑलराउंडर प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

फिटगवा महासचिव उमेश कुमार ने बताया कि फिटगवा टी -20 टीचर्स प्रीमियर लीग का फ़ाइनल 31 दिसम्बर को मास्टर इलेवन मौदहा और सुमेरपुर टाइटन्स के बीच राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम हमीरपुर में खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें