फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा में शनिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। उसके भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा निवासी आशा देवी (24) पत्नी अंकित तिवारी का शव शनिवार की सुबह घर में फंदे से लटका मिला। अंकित ने बताया कि सुबह 10 बजे जब घर के अंदर पहुंचा तो पत्नी को किसी तरह फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थीं। अंकित की सूचना पर मायके से पहुंचे उसके भाई विनय त्रिपाठी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 बजे हुई मौत की खबर उन्हें दोपहर 12 बजे अंकित ने दी है।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें