फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से की बेटी की विदाई

विज्ञापन
सुमेरपुर में दूल्हे का टीका करते ठाकुर सिद्घार्थ सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे की एक गरीब बेटी की शादी को अविस्मरणीय बनाने के लिए सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की गई। दुल्हन को डोली में ले जाने के लिए आए दूल्हे को घोड़ी में बैठाकर स्वागत किया गया। कस्बे के युवाओं ने सामाजिक समरसता को पेश करते हुए बेटी की शादी में परिजन बनकर खड़े रहे।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड आठ में एक महिला की गरीबी का हवाला देकर सभासद राजेश सहारा ने सोशल मीडिया में मैसेज वायरल किया था। जिस पर कस्बे के विभिन्न संगठन नगर व्यापार मंडल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, एबीवीपी व कोविड फाइटर्स ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। शनिवार शाम बेटी की बरात क्षेत्र के बंडा गांव से आई। बरात आने पर स्वागत किया गया। कोविड फाइटर्स ग्रुप ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश कर गरीब बेटी के दूल्हे राजा को जनवासे से बाकायदा घोड़ी पर बैठाकर लाए और दुल्हन के दरवाजे पर उसका तिलक लगाकर स्वागत किया।
यह पल कन्या व वर पक्ष के लिए अविस्मरणीय था। दूल्हे को मिले सम्मान को देखकर बराती गदगद हो गए। फाइटर्स ग्रुप के सिद्धार्थ सिंह अभिवावक बन कर दूल्हे को घोड़ी चढ़कर स्वागत किया। वहीं स्वनेश सोनी व उनकी पत्नी ने बेटी का कन्यादान किया। प्रियांक सैनी व चित्रांसु खरे ने भाई बनकर रस्में अदा की। सिंचाई विभाग के कर्मी ओमप्रकाश लखेरे ने अपनी शादी की सालगिरह बेटी को समर्पित कर दी। मुनीर खान, मोहित, गौरव पांडेय, स्पर्श, रोहित शिवहरे, मुकेश साहू, राजेश सोनी आदि ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें