फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थानाक्षेत्र के भटुरी और सिसोलर गांव के बीच खेतों में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के रैला गांव निवासी छोटा का बेटा संग्राम (52) अपनी ससुराल भटुरी गांव निवासी रामगोपाल के यहां नौ दिन पहले आए थे। रविवार को गांव के चौकीदार ने खेत में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना ससुरालीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ससुर रामगोपाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी का असमय निधन हो गया था। उसकी दो बेटियां, जिनकी उम्र आठ और छह वर्ष है, ननिहाल में ही रहती हैं। संग्राम अक्सर बेटियों से मिलने भटुरी आया करते थे। वह अपने गांव में खेती-किसानी करते थे। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें