फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात हड़कंप मच गया। पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे उतारने का प्रयास किया, पर वह नहीं माना। बाद में लोगों की काफी मिन्नतों के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर परिजनों को बुलाया। युवक बांदा निवासी भूरा के रूप में पहचाना गया। उसने बताया कि पत्नी दयाश्री बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। वह पत्नी-बच्चों को ले जाने आया था, पर पत्नी ने इन्कार किया। इसी नाराजगी में वह टंकी पर चढ़ा और मरने की बात कही। टंकी पर चढ़ने से पहले उसने पत्नी-सास से मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें