फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिर पर मलिंगा हेयर विग होगी और चेहरे पर मोदी, शेर का मुखौटा

Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रंगों के पर्व होली पर बच्चे और युवा विभिन्न तरीकों से जश्न मनाते हैं। कुछ बच्चे पिचकारियों से रंग खेलते हैं, वहीं युवा सामूहिक होली का आनंद लेते हैं। होली में स्वांग रचने वाली टोलियां भी आकर्षण का केंद्र बनती हैं।
विज्ञापन



शहर के बलखंडेश्वर के पास गौरव की दुकान पर स्वांग के कई सामान उपलब्ध हैं। महिलाओं की तरह लंबे बालों वाली विग काले, भूरे, सफेद, लाल और पीले रंगों में मिलती है। इन विग की कीमत 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। नकली दाढ़ी-मूंछ भी 50 रुपये तक में उपलब्ध है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मलिंगा जैसी रंगीन विग 150 रुपये में मिल रही है। प्लास्टिक की टोपी जिसमें रंगीन बाल लटके हैं, वह 50 रुपये की है। बच्चों को मोदी मुखौटा बहुत पसंद आ रहा है, जिसकी कीमत 50 रुपये है। जंगल बुक के चरित्रों जैसे शेर खान और बघीरा के मुखौटे भी 50 रुपये में हैं। भूत-प्रेत वाले मुखौटे 50 रुपये से 100 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।



नई पिचकारियां और मैजिक कप

बलखंडेश्वर के पास आसिफ खान की दुकान पर आकर्षक पिचकारियां उपलब्ध हैं। बंदूक वाली पिचकारियां 100 रुपये से 900 रुपये तक की कीमत में हैं। वॉटर टैंक वाली पिचकारियां 400 रुपये से 900 रुपये तक में मिल रही हैं। गदा पिचकारी 240 रुपये की है। इस बार मैजिक कप एक नया और खास आइटम है, जिसकी कीमत 70 रुपये है।
विज्ञापन




मैजिक कप की खासियत

मैजिक कप कागज का बना होता है और इसमें पानी डालते ही रंग बन जाता है। इससे अलग से रंग घोलने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। एक कप से लगभग 60 बार पानी भरकर रंग बनाया जा सकता है। 60 बार के उपयोग के बाद यह फीका पड़ने लगता है। यह आइटम छोटे बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है क्योंकि रंग मिलाने की झंझट नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें